13.2 C
Dehradun
Tuesday, November 24, 2026
Homeउत्तराखंडनदी में फॅसे मजदूरों के लिए देवदूत बनी पुलिस

नदी में फॅसे मजदूरों के लिए देवदूत बनी पुलिस

थाना रायपुर तथा SDRF की टीम द्वारा नदी में फॅसे 02 मजदूरों को रेस्क्यू कर निकाला बाहर

अचानक नदी में पानी का बहाव बढ़ने से नदी के बीच बने टापू में फॅस गये थे 02 मजदूर

थाना रायपुर

प्रातः विधायक रायपुर उमेश शर्मा द्वारा सूचना दी गई की थानों रोड ग्राम-दो सौ बीघा में ओएसिस स्कूल के पीछे सॉन्ग नदी में अचानक से ज्यादा पानी आ जाने के कारण दो लोग नदी के बीच फंस गए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, साथ ही फायर सर्विस और एसडीआरएफ को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। बरसात के कारण अचानक सान्ग नदी में काफी ज्यादा पानी आ गया था तथा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था तथा नदी के बीच बने टापू पर दो लोग फंसे थे, टापू के दोनों तरफ बनी जल धाराओं में पानी लगातार बढ़ता जा रहा था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की सहायता से काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किये गए दोनों व्यक्ति नदी किनारे चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य में मजदूरी का कार्य करते हैं।

रेस्क्यू किए गए मजदूरों के नाम-

(1) नीतीश कुमार पुत्र भरोसा ,उम्र- 20 वर्ष, निवासी ग्राम भेरखींयाँ, थाना- इकरा, जिला -पूर्वी चंपारण( बिहार ),
(2) पिंकू यादव पुत्र प्रभु यादव, उम्र -23 वर्ष, निवासी ग्राम -बरेठा, थाना- बनियापुर, जिला- सारंग (बिहार)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments