14.6 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026


Homeउत्तराखंड38वें राष्ट्रीय खेल में महाराष्ट्र का जलवा, जिम्नास्टिक में लहराया परचम
spot_img

38वें राष्ट्रीय खेल में महाराष्ट्र का जलवा, जिम्नास्टिक में लहराया परचम

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल के जिम्नास्टिक स्पर्धा के पांचवें दिन में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर रिदमिक और एरोबिक जिम्नास्टिक में महाराष्ट्र का दबदबा देखने को मिला।
रिदमिक जिम्नास्टिक: हूप और बॉल में महाराष्ट्र का दबदबा
हूप इवेंट में महाराष्ट्र की परीना राहुल मदनपोतरा ने 24.850 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनकी साथी खिलाड़ी किमाया अमलेश करले 24.150 अंकों के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं। हरियाणा की लाइफ अदलखा ने 24.050 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
बॉल इवेंट में महाराष्ट्र की किमाया अमलेश करले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25.950 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। जम्मू-कश्मीर की मुस्कान राणा 25.750 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि उनकी साथी मान्या शर्मा ने 25.050 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
एरोबिक जिम्नास्टिक: मणिपुर, गुजरात और पश्चिम बंगाल की धाक
महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में मणिपुर की अरिहा पांगंबम ने 18.450 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। पश्चिम बंगाल की माजिदा खातून को 17.350 अंकों के साथ रजत मिला, जबकि कांस्य पदक गुजरात की प्रकृति कमल शिंदे और महाराष्ट्र की गौरी चंद्रकांत ब्रह्मणे (15.750) ने संयुक्त रूप से जीता।
पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में गुजरात के मीत परेशभाई कोसंबिया ने 18.750 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र के आर्य पवन शाह 18.050 अंकों के साथ रजत पदक विजेता बने, जबकि पश्चिम बंगाल के अनिकेत चक्रवर्ती (17.150) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
मिश्रित जोड़ी स्पर्धा में पश्चिम बंगाल के अब्दुल हमीद चौधरी और साहिना गुप्ता ने 16.300 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर के मुतुम रोमेश सिंह और थोइतोलेंबी चानू (15.250) को रजत पदक मिला, जबकि महाराष्ट्र की मानसी किरण देशमुख और श्रीपद मंगलराव हराल (15.200) ने कांस्य पदक हासिल किया।
समूह स्पर्धा में महाराष्ट्र की टीम (16.600) ने स्वर्ण पदक जीता। गुजरात (15.750) को रजत और मणिपुर (15.530) को कांस्य पदक मिला।
महाराष्ट्र का दबदबा बरकरार
एरोबिक जिम्नास्टिक की विभिन्न श्रेणियों में महाराष्ट्र ने कुल चार पदक अपने नाम किए, जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं और रिदमिक में 2 स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। इस शानदार प्रदर्शन के साथ महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय खेल में अपनी मजबूत स्थिति को और पुख्ता कर लिया है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments