23.6 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026


Homeउत्तराखंडसरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को जन सेवा...
spot_img

सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को जन सेवा दिवस पर आयोजित होंगे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम।

सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च को देहरादून परेड ग्राउंड में जनपद एवं राज्य स्तरीय वृहद बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने संस्कृति, शिक्षा एवं संबंधित विभागों की बैठक ली। उन्होंने जन सेवा दिवस के मौके पर उच्च स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मिनट टू मिनट रूपरेखा तैयार की गई।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments