19.2 C
Dehradun
Tuesday, November 24, 2026
Homeउत्तराखंड21 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर के कपाट खुलने...

21 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई

उखीमठ/ रूद्रप्रयाग। पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली आज श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री मद्महेश्वर धाम हेतु प्रस्थान हुई पूजा-अर्चना विधि-विधान से केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग ने चलविग्रह डोली को श्री मद्महेश्वर हेतु प्रस्थान करवाया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली के धाम प्रस्थान होने के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है।

उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने श्री महेश्वर यात्रा शुरू होने पर प्रसन्नता जताई है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मद्महेश्वर यात्रा हेतु तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि मंदिर के कपाट इस यात्रा वर्ष बुधवार 21 मई पूर्वाह्न 11. 30 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान से खुलेंगे। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा भगवान मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने के अवसर हेतु तैयारियां की गयी है श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्यरूप से फूलो से सजाया गया है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीते कल रविवार 18 मई को श्री मद्महेश्वर जी की चलविग्रह डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ परिसर में विराजमान हो गयी।

आज 19 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रथम पड़ाव राकेश्वरी मंदिर रांसी प्रवास हेतु प्रस्थान हुई है। कल 20 मई द्वितीय पड़ाव गौंडार प्रवास रहेगा तथा 21 मई सुबह को श्री मद्महेश्वर पहुंचेगी एवं इसी दिन बुधवार 21 मई को कर्क लग्न में पूर्वाह्न 11.30 बजे द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलेंगे।

आज भगवान मद्महेश्वर जी की डोली के श्री प्रथम पड़ाव रवाना होने के अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग सहित वरिष्ठ पुजारी शिवशंकर लिंग, टी गंगाधर लिंग, श्री मद्महेश्वर के पुजारी शिवलिंग स्वामी, श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी रमेश नेगी, देवानंद गैरोला भंडार प्रभारी देवी प्रसाद तिवारी, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित,देवरा प्रभारी देवेंद्र पटवाल,डोली प्रभारी दीपक पंवार,विदेश शैव, प्रेम सिंह रावत, नवीन शैव, वीरेश्वर भट्ट आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments