24.9 C
Dehradun
Saturday, February 21, 2026


Homeउत्तराखंडइंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में पहली पारी में गेंदबाजी करते...
spot_img

इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए स्नेह ने 4 विकेट चटकाए

देहरादून। अपने डेब्यू टेस्ट में 80 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच ड्रॉ कराने वाली भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी स्नेह राणा ने अपने पहले ही टेस्ट में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। स्नेहा राणा के कोच नरेंद्र शाह व किरण शाह ने बताया कि स्नेहा राणा ने 9 साल की उम्र में हमारे लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब को ज्वाइन किया था बचपन से ही स्नेहा का अंतरराष्ट्रीय टीम में क्रिकेट खेलने का सपना था जो आज पूरा हुआ हमें व उत्तराखंड वासियों को स्नेहा के ऊपर गर्व है कि उसने न केवल उत्तराखंड का नाम बल्कि देश का नाम भी रोशन किया
अपने पहले ही टेस्ट मैच में एक पारी में चार विकेट लेने वाली और 50 से अधिक रन बनाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई, महिला क्रिकेट में यह कारनामा करने वाली वह दुनिया की चौथी खिलाड़ी बनी।
इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए स्नेह ने 4 विकेट चटकाए थे।
देहरादून की स्नेह राणा ने इंग्लैंड को लपेटा, टेस्ट डेब्यू के पहले ही दिन 3 विकेट झटके, 2 महीने पहले स्व पिता को समर्पित



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments