31.3 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


Homeउत्तराखंडजरूरतमंदों को राशन किट, सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया
spot_img

जरूरतमंदों को राशन किट, सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया

स्पर्श गंगा के तत्वावधान में आज वैष्णव प्लाजा, ऋषिकेश में जरूरतमंदों को राशन किट, सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि स्पर्श गंगा के माध्यम से जहां गंगा की स्वच्छता व निर्मलता के लिए कार्य किया जा रहा है वहीं सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना के दौरान लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हुआ है ऐसे समय में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भोजन के पैकेट, सैनिटाइजर,मास्क एवं अन्य तमाम प्रकार की जरूरतों के सामान जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए गए ।
अग्रवाल ने कहा है कि स्पर्श गंगा निरंतर जहां गंगा की स्वच्छता के लिए प्रयासरत है वही सामाजिक दायित्व का भी निर्माण किया जा रहा है । उन्होंने कहा है कि जिन लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हुआ है ऐसे लोगों को राशन की किट कुछ समय के लिए राहत अवश्य पहुंचा सकती है।
इस अवसर पर अग्रवाल ने स्पर्श गंगा के तमाम सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा है कि वह निरंतर समाज हित में सरकार व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने आगे ज़रूरतमंदो का सहयोग किया है । अग्रवाल ने बताया कि स्पर्श गंगा टीम की राष्ट्रीय संयोजिका आरुषि पोखरियाल निशंक जी के द्वारा वितरित किए जाने को लेकर राशन किट भिजवाई गई है।
इस अवसर पर स्पर्श गंगा की संयोजक सरोज डिमरी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, संजय शास्त्री, बृजेश शर्मा, गोपाल सती, भूपेंद्र राणा, अनीता तिवारी, नेहा नेगी, रीना शर्मा, नूपुर गोयल, उषा जोशी, मंगादेवी ,जयंत किशोर शर्मा, नीरज गोयल आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे l



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments