20.2 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026


Homeउत्तराखंडBreaking News केजरीवाल ने दून में की बड़ी घोषणा-उत्तराखंड में हर परिवार...
spot_img

Breaking News केजरीवाल ने दून में की बड़ी घोषणा-उत्तराखंड में हर परिवार को प्रति माह 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे

देेहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने उत्तराखंड के पहले ही दौरे में राज्य में सत्तारुढ़ भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। होटल साॅलिटियर में अपनी पहली प्रेस कान्फ्रेंस में केजरीवाल ने बिजली के क्षेत्र में चार बातों की गारंटी दी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही उत्तराखंड में हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। बिजली के पुराने बिल माफ किए जाएंगे। उत्तराखंड में 24 घंटे बिजली देंगे और किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी।
इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर आम आदमी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जोरदार स्वागत किया। करीब पौने 11 बजे केजरीवाल का काफिला देहरादून के लिए रवाना हो गया।एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ मौजूद थी, जो केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी कर रही थी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments