16.3 C
Dehradun
Monday, February 23, 2026


Homeउत्तराखंडBreaking News: मुख्य सचिव से नहीं मिला वार्ता का समय, आज आधी...
spot_img

Breaking News: मुख्य सचिव से नहीं मिला वार्ता का समय, आज आधी रात से बिजली कर्मचारियों की हड़ताल तय

देहरादून। बिजली कर्मचारी आज आधी रात से हड़तात पर चले जाएंगे। आज दिन में सचिव के साथ वार्ता विफल रहने के बाद कर्मचारियों को उम्मीद थी कि शाम तक मुख्य सचिव से वार्ता के बाद कोई हल निकल जाएगा, लेकिन देर रात तक मुख्य सचिव से वार्ता का समय नहीं मिलने पर बिजली कर्मचारियों ने आज रात 12 बजे हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बिजली आपूर्ति गड़बड़ा सकती है।
विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक इंसारूल हक ने बताया कि मुख्य सचिव ने उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया, इसलिए उन्हें आज आधी रात से हड़ताल पर जाने को बाध्य होना पड़ रहा है।
ऊर्जा निगम के कर्मचारी पिछले चार वर्षों से एसीपी की पुरानी व्यवस्था तथा उपनल के माध्यम से सेवायोजित सांविदा कार्मिकों के नियमितीकरण एवं समान कार्य हेतु समान वेेतन को लेकर लगातार शासन-प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं। वर्ष 2017 में ऊजा निगम के कार्मिक आंदोलनरत थे। तब 22 दिसंबर 2017 को कार्मिकों के संगठनों तथा सरकार के बीच द्विपक्षीय समझौता हुआ परंतु आज तक उस समझौते पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऊर्जा निगम के कार्मिक इस बात से क्षुब्ध हैं कि सातवें वेतन आयोग में उनकी पुरानी चली आ रही 9-5-5 की एसीपी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया, जो कि उन्हें उत्तर प्रदश के समय से ही मिल रही थी। यही नहीं पे मैट्रिक्स में भी काफी छेड़खानी की गई।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments