तिरंगा भारतीयों के रग रग में है समाहित-धस्माना
भारत के हर नागरिक की रग रग में तिरंगे का अस्क समाहित है और हर भारतीय को अपने राष्ट्रीय ध्वज पर नाज़ है,यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने देश भक्ति से ओत प्रोत गीत तिरंगा की लेखिका नंदिनी शाही का ऑडियो वीडियो का लोकार्पण करते हुए कही। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सुश्री नंदनी शाही को बधाई देते हुए कहा की भारत एक बहुधर्मी बहु भाषीय एवम बहु संस्कृति वाला देश है ।और अनेकता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है । उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमारे मतिष्क का सबसे बड़ा प्रतीक है और उसकी शान में बना गीत एक प्रशंसनीय कार्य है । यू ट्यूब ‘शाही साइंस’ की निर्माता नंदिनी शाही द्वारा निर्मित इस अवसर वीडियो की निर्माता सुश्री नंदनी शाही गरिमा दसोनी, पिया थापा,संगीता सासन ,सुलेमान आदि उपस्थिति थे ।



