30.3 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


Homeउत्तराखंडBig News: आज सुबह दो और शव मिले, मृतकों की संख्या 13...
spot_img

Big News: आज सुबह दो और शव मिले, मृतकों की संख्या 13 पहुंची, बस के यात्री और कार अभी भी लापता

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन स्थल पर राहत और बचाव कार्य गुरुवार सुबह छह बजे फिर से शुरू हो गया। अब तक मलबे से 13 शव निकाले जा चुके हैं। जबकि, राज्य परिवहन की बस और एक बोलेरो कार का अभी तक यात्रियों के साथ पता नहीं चल पाया है।
आईटीबीपी ने गुरुवार सुबह जारी बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन स्थल पर बचाव कार्य फिर से शुरू हो गया है। आज सुबह दो और शवों के मिलने के बाद बरामद शवों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हालांकि, हिमाचल रोडवेज की बस तथा एक बोलेरो कार और उनके यात्री मलबे के नीचे नहीं मिले। आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट धर्मेंद्र ठाकुर ने कहा, हमने बस के अवशेषों को ठिकाने लगा दिया है और एक शव बरामद किया गया है।दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के सदस्यों द्वारा चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को रात 10 बजे कार्रवाई स्थगित कर दी थी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments