23.1 C
Dehradun
Monday, February 23, 2026


Homeउत्तराखंडBig News : नियुक्ति को लेकर डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का नंगे पैर...
spot_img

Big News : नियुक्ति को लेकर डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का नंगे पैर थाली बजाकर सचिवालय कूच

नियुक्ति की मांग को लेकर 6 अगस्त से शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने आज परेड़ ग्राउंड से सचिवालय तक नंगे पैर थाली बजाते हुए कूच किया। प्रशिक्षितों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
डायट डीएलएड संघ के प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी का कहना है कि हम 519 डीएलएड प्रशिक्षित सरकार की उदासीनता और अन्य संघ द्वारा दायर किये कोर्ट केस में बेवजह पिस रहे हैं। हम भावी शिक्षक हैं, लेकिन सत्ताधीशों ने हमें थाली बजाने और नंगे पैर चलने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर धरना, रैली, डिप्लोमा वापसी, मंत्री घेराव, जुलूस आदि सभी तरह के आंदोलन करेंगे।


प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश दानु ने बताया कि 70000 अभ्यर्थियों से चुनकर आये हम 650 प्रशिक्षितो को विभाग ने 2 वर्ष का कड़ा प्रशिक्षण कराया, जो दिसम्बर 2019 में पूरा हुआ। इसके बाद से डायट संघ लगातार मंत्री और शिक्षा विभाग में अपनी भर्ती की मांग को लेकर उनसे लगता गुहार रहा। मजबूरन प्रशिक्षितो द्वारा विज्ञप्ति निकालने हेतु 3 बार निदेशालय में धरना देना पड़ा, उसके बाद विभाग द्वारा भर्ती को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की सम्भावना लगातार तेज होती जा रही है, इसलिए यदि समय के साथ प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूरी नहीं होती तो प्रत्येक दिन धरना उग्र होता जाएगा। इसके बाद मैराथन, डिप्लोमा वापसी आदि कार्य करेंगे।
सचिवालय में शिक्षा सचिव राधिका झा से हुई वार्ता में उन्होंने डायट प्रशिक्षितो की मांग को स्वीकार करते हुए बोला है कि आगामी 16 अगस्त को कोर्ट में केस की पैरवी महाधिवक्ता द्वारा की जाएगी और जल्दी से जल्दी कोर्ट में लम्बित केस को निपटाते हुए प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूरी की जाएगी।।
प्रदेश उपाध्यक्षा दीक्षा राणा ने कहा कि जब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना स्थगित नहीं होगा। हम लगातार शिक्षा निदेशालय में धरना जारी रखेंगे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments