24.8 C
Dehradun
Tuesday, February 24, 2026


Homeउत्तराखंडएस/ओ प्रदीप राणा जैसे कर्तव्यनिष्ठ अफसर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत:मेयर
spot_img

एस/ओ प्रदीप राणा जैसे कर्तव्यनिष्ठ अफसर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत:मेयर

चंद्रबनी स्थित ऋषि कल्प आश्रम में एस/ओ पटेल नगर प्रदीप राणा को उनके द्वारा कानून अनुपालन एवं रक्षण में उनके द्वारा दी गई उत्कृष्ट सेवाओं हेतु मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक पुरोला राजकुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

ज्ञातव्य रहे कि प्रदीप राणा को भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा हाल ही में उनकी कर्तव्यनिष्ठ एवं निष्पक्ष सेवाओं हेतु सम्मानित किया जा चुका है। आज ऐसो प्रदीप राणा के सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मैं मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि राणा जैसे कर्तव्यनिष्ठ अवसर न केवल पुलिस महकमे बल्कि संपूर्ण समाज हेतु प्रेरणा के स्रोत हैं जी सच्चाई निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठता अति सराहनीय है हम सभी को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सदैव सच्चाई के रास्ते पर चलकर नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए ,जिससे कि हम एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकें।

इस अवसर पर ऋषि कल्प आश्रम के संरक्षक पवन सैनी को भी मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा सम्मानित किया गया। पवन सैनी समाज सेवक के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन तो सुनिश्चित करते ही हैं साथ ही साथ वह गरीब परिवेश से आने वाले आश्रम के बच्चों को यथासंभव मदद पहुंचाने में भी सदैव तत्पर रहते हैं।

इस कार्यक्रम में ऋषि कल आश्रम के संस्थापक आचार्य अरुण पार्षद सुखबीर बुटोला, विनय रावत सोनू धानिया, खेमचंद गुप्ता,राम सिंह कश्यप इत्यादि मौजूद रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments