12.3 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


Homeउत्तराखंडBig News: महिला अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर में कूदी,...
spot_img

Big News: महिला अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर में कूदी, एक बच्ची की मौत, दो लापता

विकासनगर। एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पुल नंबर 1 से शक्ति नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से महिला और बच्ची को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। नहर में डूबे दो अन्य बच्चों की तलाश के लिए जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान में जुटी है।
आज दोपहर करीब डेढ़ बजे थाना विकासनगर को सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर पुल नंबर 01 से छलांग लगा दी है। सूचना पर थाना विकासनगर से पुलिस बल तथा जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से महिला व बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
महिला की पहचान रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर तथा मृतक बच्ची की पहचान जिया पुत्री शहजाद उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। नहर में डूबे दो अन्य बच्चों जैनद पुत्र शहजाद उम्र 13 वर्ष तथा जैद पुत्र शहजाद उम्र 12 वर्ष की तलाश हेतु मौके पर जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार महिला ने बताया गया कि आज सुबह उसका किसी बात पर अपने पति से विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने बच्चों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments