12.5 C
Dehradun
Friday, February 13, 2026


Homeउत्तराखंडनवनियुक्त कोतवाल महेश जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल...
spot_img

नवनियुक्त कोतवाल महेश जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आज ऋषिकेश शहर के नवनियुक्त कोतवाल महेश जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर अग्रवाल ने शहर की कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए l
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश चार धाम यात्रा का प्रारंभिक केंद्र है, यहीं से यात्रा प्रारंभ होती है यात्रा शुरू होने से ट्रैफिक बढ़ जाता है इसलिए बाहर से आने वाले यात्रियों को एवं शहर वासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार कर यातायात को सुव्यवस्थित संचालित किया जाए l
अग्रवाल ने कहा है कि बाहर से अनेक लोग रेहड़ी ठेली लगाने वाले भी आते हैं उनका सत्यापन किया जाए, जिन स्थानों पर नशे के बिक्री के केंद्र हैं उन्हें चिन्हित किया जाए ताकि नशावृत्ति पर भी रोक लगाई जाए युवा नशावृत्ति की ओर अधिक आकर्षित हो रहा है उन्हें इस जहर से बचाने की आवश्यकता है।
अग्रवाल ने कहा है कि आस्था पथ एवं गंगा के किनारे पर अनेक असामाजिक गतिविधियां होती है वहां पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियां वहां पर संचालित ना हो।
इस अवसर पर शहर कोतवाल महेश जोशी ने अग्रवाल को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर के अंदर यातायात एवं कानून व्यवस्था को लेकर वह पूरी क्षमता व दक्षता के साथ कार्य करेंगे l



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments