20.3 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


Homeउत्तराखंडलालकुआँ में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से बढ़ी परेशानी, जल संस्थान की लापरवाही पर...
spot_img

लालकुआँ में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से बढ़ी परेशानी, जल संस्थान की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

लालकुआँ में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से बढ़ी परेशानी, जल संस्थान की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

व्यापार मंडल अध्यक्ष बोले—“हर घर जल योजना में विभाग कर रहा है मनमानी, जनता परेशान”।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ। अम्बेडकर नगर क्षेत्र में हर घर जल योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल सुधार कार्य की मांग की है।

देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, युवा कांग्रेस नेता विनय रजवार, सहीद अहमद, नवीन मेर, अंकित वर्मा, जावेद खां सहित अन्य लोगों ने कहा कि जल संस्थान की हड़बड़ी और गैर-जिम्मेदार कार्यशैली के कारण रोजाना नई समस्याएँ पैदा हो रही हैं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि“हर घर जल योजना के नाम पर सड़कों को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया है। पाइपलाइन बार-बार टूट रही है, जिससे पानी की सप्लाई बाधित रहती है। यह जल संस्थान की स्पष्ट लापरवाही है। विभाग बिना किसी मानक के काम कर रहा है, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। सरकार को तुरंत संज्ञान लेकर सुधार कार्यों की निगरानी करनी चाहिए।”
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि पाइपलाइन को जल्द ठीक नहीं किया गया तो वे विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments