19.1 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026


Homeउत्तराखंडगन्ना समर्थन मुल्य बढ़ाने पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री जताया आभार "बोले"...
spot_img

गन्ना समर्थन मुल्य बढ़ाने पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री जताया आभार “बोले” किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा

गन्ना समर्थन मुल्य बढ़ाने पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री जताया आभार “बोले” किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

रिपोर्टर – गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि से प्रदेश के लगभग तीन लाख गन्ना किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने इस फैसले को किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

 

यहाँ उत्तराखंड पेयजल अनुश्रवण उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य एंव भाजपा के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने गन्ना मुल्य बढोत्तरी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी से प्रदेश के करीब तीन लाख किसान लाभान्वित होंगे। गन्ना मुल्य की बढोत्तरी किसानों की समृद्धि ही राज्य की प्रगति का आधार है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आत्मनिर्भर बनाने तथा किसान कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हर निर्णय अन्नदाताओं के हितों को ध्यान में रखकर ही लिया जाता है। गन्ना मूल्य वृद्धि सिर्फ मूल्य बढ़ोतरी नहीं, किसानों के सम्मान और हित-सुरक्षा का मजबूत कदम है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments