20.3 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडपरेड ग्राउंड में सजेगा उत्तरायणी कोथिग, 5 से 8 फरवरी तक चलेगा...
spot_img

परेड ग्राउंड में सजेगा उत्तरायणी कोथिग, 5 से 8 फरवरी तक चलेगा महोत्सव

देहरादून।।

खबर राजधानी देहरादून से है जहाँ कल से परेड ग्राउंड में उत्तरायणी कोथिग महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है…. महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए सेवा संकल्प फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता धामी ने बताया की उत्तरायणी कोथिक पांच फरबरी से 8 फरवरी तक परेड ग्राउंड में चलेगा… इस महोत्सव में प्रतिदिन सायं को विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएंगी… इस महोत्सव में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं,ऐपण प्रतियोगिताएं, व्यंजन प्रतियोगिता,देवभूमि की संस्कृति पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी,जन जागरूकता कार्यक्रम, कवि सम्मेलन सहित कई और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा…इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक दलों की रंगारंग परिस्थितियों भी प्रस्तुत की जाएगी जिनमें नंदा राजजात यात्रा, सांतु-आठू पर्व,छोलिया नृत्य सहित कई सम्मिलित हैं…. साथ ही गीता धामी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह करेंगे…. सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित उत्तरायणी महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध एवं प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, लोक कला,लोक साहित्य,हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान,बोली भाषा और लोक परंपराओं का संरक्षण करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है….



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments