आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा बद्रीपुर अपना घर आश्रम पहुंचे और वहां के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिवस सादगी पूर्ण तरीके से मनाया।
इस अवसर पर उन्होंने आश्रम के बच्चों से वार्तालाप कर सभी की पढ़ाई एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में बात भी की, उसके पश्चात मेयर सुनील उनियाल गामा ने आश्रम के बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों को खिलाया एवं बच्चों को फल वितरण भी किया। इस दौरान बच्चों ने अपनी शुभकामनाएं मेयर सुनील उनियाल गामा को प्रेषित की।
नन्हे-मुन्ने बच्चों के निश्चल हृदय से दी गई शुभकामनाओं हेतु माननीय मेयर सुनील उनियाल गामा जी ने बच्चों का आभार व्यक्त किया।
राजनीति जगत में मेयर सुनील उनियाल गामा की सादगी,सरलता एवं सौम्यता तो सब को लुभाती ही है साथ ही साथ हर वर्ष उनका जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाना भी समाज के लिए प्रेरणादायक है।



