12.2 C
Dehradun
Sunday, January 25, 2026


Homeउत्तराखंडरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की सैनिक कल्याण गणेश जोशी।
spot_img

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की सैनिक कल्याण गणेश जोशी।

*24 अक्टूबर को शहीद सम्मान यात्रा का श्रीगणेश करने पिथौरागढ़ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी*

 

देहरादून 08 अक्टूबर, प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने रक्षा मंत्री से राज्य में बन रहे सैन्यधाम की प्रगति से अवगत करवाया तथा इस संबंध में राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में आगामी 24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ से प्रारम्भ वाली शहीद सम्मान यात्रा का शुभारम्भ करने हेतु आमंत्रित किया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि रक्षा मंत्री से मुलाकात कर उन्हें सैन्य बाहुल्य वाले तथा वीरभूमि कहे जाने वाले उत्तराखण्ड में निर्मित हो रहे सैन्यधाम की प्रगति से अवगत कराया। रक्षा मंत्री जी यह जान कर अत्यधिक प्रसन्न हुए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप सैन्यभूमि उत्तराखण्ड में सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने राज्य के शहीदों के आंगन की पवित्र माटी को सैन्यधाम में लाने के विचार का खुले दिल से स्वागत किया। उन्होंने सैनिक पुत्र, राज्य के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही राज्य सरकार द्वारा सैनिक तथा पूर्व सैनिकों के हितों में जिस संवेनशीलता से काम किया जा रहा है, उसका विशेष जिक्र किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ का शुभारम्भ करने के अवसर पर पिथौरागढ़ आएंगे।

इसके अतिरिक्त, सैनिक कल्याण मंत्री के अनुरोध को स्वीकारते हुए रक्षा मंत्री ने देहरादून स्थित गोरखा मिलेट्री इंटरमिडिएट कॉलेज तथा कैब्रियन हॉल स्कूल की लीज बढ़ाने के लिए भी सहमति प्रदान की।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments