17.5 C
Dehradun
Friday, April 10, 2026


Homeउत्तराखंडअब रविवार को भी होगा गैस वितरण, सिर्फ 31 मार्च तक की...
spot_img

अब रविवार को भी होगा गैस वितरण, सिर्फ 31 मार्च तक की बुकिंग वालों को मिलेगा सिलेंडर

अब रविवार को भी होगा गैस वितरण” सिर्फ 31 मार्च तक की बुकिंग वालों को मिलेगा सिलेंडर”अब रोस्टर प्रणाली के तहत धर घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं/बिंदुखत्ता। नैनीताल जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में तथा उपजिलाधिकारी रेखा कोहली पर्यवेक्षक में

क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार रविवार को भी एलपीजी गैस का वितरण किया जाएगा। खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 05 अप्रैल 2026 को सुरूचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा होम डिलीवरी के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल 31 मार्च 2026 तक बुकिंग कन्फर्म कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग द्वारा 100 प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रोस्टर के अनुसार कल रविवार को पटेल नगर, शास्त्री नगर, नर्सरी क्षेत्र, टैंट चौराहा और पुरान बिंदुखत्ता में गैस की आपूर्ति की जाएगी। इन सभी क्षेत्रों में घर-घर जाकर सिलेंडर पहुंचाए जाएंगे।

खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसी या वितरण स्थल पर भीड़ न लगाएं। लाइन में लगने वाले उपभोक्ताओं को गैस डिलीवरी नहीं दी जाएगी। सभी उपभोक्ता अपने घर पर रहकर गैस वाहन का इंतजार करें और वहीं सिलेंडर प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments