20.1 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडपंडित जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि
spot_img

पंडित जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

दे.दून : स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनके जन्म दिवस पर एस्लेहाल चौक पर स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा,संजय शर्मा, डा आर पी रतूड़ी,कमलेश रमन, नीरज त्यागी ने माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने को कहा । इस अवसर पर कांग्रेस सचिव महेश जोशी ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे ,स्वतंत्रता के बाद उन्होंने मजबूत भारत की नींव रखी और देश में उद्योग धंधे कृषि , कारखानों का निर्माण करना , बड़े बड़े बांधों का निर्माण कर सिंचाई के साधनों एवम बिजली उत्पादन का कार्य किया जिससे देश आत्मनिर्भर और सम्पन्न बना । उन्होंने समाज के हर वर्ग जाति धर्म के व्यक्ति के उत्थान पर ध्यान दिया जिससे उनका जीवन स्तर में सुधार हो सके । उनको बच्चो से काफी प्यार था जिस वजह से बच्चे उन्हे चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे । इस अवसर पर पीयूष गौड़,सावित्री थापा,कुलदीप चौधरी, इंदु सिंह,बिक्रम भंडारी ,अनूप पासी,सूर्य प्रकाश राणा आदि उपस्थित थे ।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments