12.7 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026


Homeउत्तराखंडप्रियंका भंडारी को महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया
spot_img

प्रियंका भंडारी को महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया

महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश रमन द्वारा महानगर कांग्रेस कार्यकारिणि का विस्तार करते हुए श्रीमती प्रियंका भंडारी को महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीमती कमलेश रमन ने बताया कि कांग्रेस पृष्ठभूमि परिवार से आने वाली श्रीमती प्रियंका भंडारी पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं जो कि लम्बे समय से पार्टी की सेवा करती आ रही हैं। पार्टी संगठन ने श्रीमती प्रियंका भंडारी से अपेक्षा की है कि वे कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली परम्परा एवं इतिहास के अनुरूप पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगी।

इस दौरान उपस्थित नव नियुक्त महानगर उपाध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेश व महानगर नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को गति प्रदान करने में सहयोग करेंगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments