21.2 C
Dehradun
Sunday, November 22, 2026
Homeउत्तराखंडहरक पर दर्ज एफआईआर गंभीर, बेटी को न्याय दिलाना सरकार और समाज...

हरक पर दर्ज एफआईआर गंभीर, बेटी को न्याय दिलाना सरकार और समाज का दायित्व : खजान दास

हरक पर दर्ज एफआईआर गंभीर, बेटी को न्याय दिलाना सरकार और समाज का दायित्व : खजान दास

बड़े बोल के बजाय कांग्रेस करे न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग : भाजपा

देहरादून 20 नवंबर। भाजपा ने कांग्रेस नेता हरक पर दर्ज एफआईआर को संवेदनशील एवं गंभीर मानते हुए, स्पष्ट किया कि कानूनी प्रक्रिया से दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने कहा कि बेटी कहीं की भी हो, उसे न्याय दिलाना सरकार और समाज का दायित्व है। जिन पर ये शर्मिंदगी के आरोप लगे हैं उन्हें झूठे बड़बोलेपन वाले बयान देने के बजाय जांच प्रक्रिया में सहयोग देना चाहिए।

मीडिया के माध्यम से जारी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि पीड़िता आसाम की निवासी है और वहां जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। यह बेहद गंभीर और मातृशक्ति के अपमान से जुड़ा संवेदनशील मामला है लिहाजा इसमें तत्काल कड़ी कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। प्रदेश में सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है जो अपराधियों और विशेष कर महिला अपराधों के दोषियों पर कठोर एवं निर्णायक कार्रवाई के लिए जानी जाती है। लिहाजा आरोपी कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति हो, वो कानून और पीड़िता के दर्द के आगे बहुत छोटा है। राजनीतिक नफा नुकसान से अलग, पीड़िता बहिन के लिए न्याय अवश्य सुनिश्चित कराया जाएगा।

उन्होंने आरोपी के बचाव में सामने आने वाले कांग्रेस नेताओं को भी फटकार लगाई कि ऐसे नेता को सरंक्षण के बजाय तत्काल पार्टी से निकाला जाए। उन्हें पार्टी ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है। मामले मे बेटी हूं लड़ सकती हूं कहने वाली प्रियंका गांधी कुछ बोलती, न्याय यात्रा निकालने का ढोंग करने वाले नेताओं में किसी की जुबां तो खुलती। लेकिन पीड़ादायक है कि कांग्रेस के दिग्गज भी आरोपी साथी नेता का बचाव कर मातृ शक्ति का अपमान कर रहे हैं।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि यह ठीक है, मामला पुराना और पहले भी जांच हुई, लेकिन यदि पीड़िता का कहना है कि उसके साथ न्याय नहीं हुआ और तब दबाव डालकर एवं सबूतों से छेड़छाड़ कर सच को सामने नहीं आने दिया तो इन आरोपों को सिर्फ राजनैतिक कारणों और चुनाव टाइमिंग को लेकर नकारना, किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का स्पष्ट मानना है कि कोई भी महिला अपने सम्मान या अपमान से जुड़ा झूठ नहीं बोल सकती है। जो कुछ उन्होंने आरोप लगाया और अपने पुत्र को लेकर अधिकृत पितृसत्ता मांगी है, उसपर न्याय किया जाना और सत्य सामने आना बेहद आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments