13.1 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंडविधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर...
spot_img

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री द्वारा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं को शीघ्र पूरा करने को लेकर बातचीत की साथ ही जिन योजनाओं के शासनादेश हो चुके हैं एवं कार्य चल रहा है उसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी व्यक्त किया ।

अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है वहां पर ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने घोषणा की है इसका शासनादेश शीघ्र जारी किया जाए ताकि कार्य को गति दी जा सके ।

भेंट वार्ता के दौरान अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश में निर्धारित गन्ना मूल्य घोषित करने को लेकर भी बातचीत की ताकि गन्ना कृषको को गन्ने का उचित मूल्य मिल सके । अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के आईडीपीएल क्षेत्र मे कृष्णानगर कॉलोनी लंबे समय से बसी हुई है, इसलिए इस कॉलोनी को न उजाडा जाए ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

अग्रवाल ने आगामी दिसंबर में प्रस्तावित विधानसभा सत्र के सफल संचालन एवं विधानसभा सत्र के दौरान होने वाले कार्यों को लेकर भी चर्चा वार्ता की। भेंट वार्ता के दौरान दोनों ही नेताओं ने प्रदेश के विकास से संबंधित भी विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता की ।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments