19.2 C
Dehradun
Friday, March 14, 2025
Advertisement
Homeउत्तराखंडखलंगा पर संस्था द्वारा चलाया गया 9वा सफाई अभियान

खलंगा पर संस्था द्वारा चलाया गया 9वा सफाई अभियान

परिवर्तन “दी चेंज” संस्था की देहरादून शाखा ने परियोजना पृथ्वी की उम्र बढ़ाओ के तहत खलंगा, देहरादून में अपना 9वा सफाई अभियान चलाया। संस्था की देहरादून शाखा पिछले 1 साल से लगातार खलंगा में सफाई अभियान के साथ-साथ आस पास की आवाम को कूड़े दान के इस्तेमाल के लिए व कूड़ा प्रवंधन के लिए जागरूक कर रही है। संस्था द्वारा इस अभियान में देहरादून के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के एन सी सी, एन एस एस के कैडेट्स भी अपनी सहभागिता देते है। इस सफाई अभियान के लिए गोरखा सुधार सभा द्वारा संस्था को साफ दून का स्वप्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब तक इस सफाई अभियान में संस्था लगभग 700 किलोग्राम कूड़ा( बेकार बोतल, प्लास्टिक गिलास, प्लास्टिक, पॉलीथिन आदि) इक्कट्ठा करके निश्चित स्थान पर पहुँचा चुकी हैं। देहरादून शाखा द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस सफाई अभियान में शाखा के संयोजक प्रशांत कुमार सहित सभी पदाधिकारी व स्वयंसेवक उपस्थित रहते हैं।

 

अतः सम्पादक जी से अनुरोध है की संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस सफ़ाई अभियान की जानकारी आवाम तक पहुचाने में हमारी मदद करे जिससे देहरादून के और लोग भी हमारे साथ जुड़कर इस अभियान के जरिए शहर को साफ बनाने की मुहिम को सफल बना सकें।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments