19.5 C
Dehradun
Sunday, January 25, 2026


Homeउत्तराखंडक्रिसमस पर संजय कनौजिया (कद्दू भाई) ने अनूठे अंदाज में बंटवाये गिफ्ट...
spot_img

क्रिसमस पर संजय कनौजिया (कद्दू भाई) ने अनूठे अंदाज में बंटवाये गिफ्ट और मास्क

क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देहरादून के राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी व कांग्रेस नेता संजय कुमार कनौजिया उर्फ कद्दू भाई ने अपने खास अंदाज में एलईडी वैन घुमवाकर सेंटा क्लाज के माध्यम से बच्चों को गिफ्ट और मिठाईयां वितरित कराईं। संजय कनौजिया ने इस मौके पर क्षेत्रवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी धर्म इंसानियत और भाईचारे का संदेश देते हैं। मिलजुलकर सभी धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान ही भारत ही पहचान रहा है। त्योहारों की रौनक तभी है जब देश में तरक्की, अमन और खुशहाली हो। लेकिन भाजपा के कुशासन में आज हर वर्ग परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी और नफरत की राजनीति से बचना है तो भाजपा को हटाना होगा, कांग्रेस को लाना होगा।

 

संजय कनौजिया ने राजपुर रोड विधानसभा में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए मास्क भी बंटवाये। इस मौके पर उनकी एलईडी वेन और सैंटा क्लॉस आकर्षक का केंद्र बने रहे। उनके विधानसभा क्षेत्र में नेमी रोड, चंदन नगर, इंद्रेश नगर, नेशविला रोड, चीकू मोहल्ला, मच्छी बाजार घंटाघर आदि जगह पर सैंटा क्लॉस द्वारा उपहार बांटे गए इस कार्यक्रम में विनय, नितिन, ऋषभ, सुलेमान, देवेंद्र, अरुण वाल्मीकि, राजीव प्रजापति, विक्रम, पिंकी, रितिका आदि लोग उपस्थित रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments