11.2 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडकैंट विधानसभा अल्पसंख्यक सम्मेलन - भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखण्ड
spot_img

कैंट विधानसभा अल्पसंख्यक सम्मेलन – भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखण्ड

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार *देहरादून कैंट-21 विधानसभा अल्पसंख्यक सम्मेलन* का आयोजन संयोजक प्रदेश कार्यलय प्रभारी नाज़िम राठी के नेतृत्व में जी०एम०एस स्थित एक प्रांगण में किया गया जिसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया प्रदेश मंत्री अंकुर जैन ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अल्पसंख्यक समाज अधिक से अधिक मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में और राज्य सरकार पुष्कर धामी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अल्पसंख्यक समाज विशेषकर मुस्लिम समुदाय को पूर्ण रूप से मिल रहा है चाहे वह अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,सड़क ,बिजली,पानी,प्रत्येक क्षेत्र में राज्य के चहुंमुखी विकास हो रहा है प्रदेश मीडिया प्रभारी मो०मुजस्सिम ने कहा कि केंद्र की योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समाज को सीधा लाभ मिल रहा है धारा 370, आर्टिकल 35A या ट्रिपल तलाक प्रत्येक ऐतिहासिक फैसले में मुस्लिम समुदाय भाजपा के साथ है और आगे भी रहेगा मा०मोदी जी ने भी कहा हैं कि में मुस्लिम युवा के एक हाथ में कुरान एवं दूसरे हाथ कंप्यूटर देखना चाहता हु।वक्ता गढ़वाल मंडल संयोजक रईस खान ने कहा कि अबकी बार 60 पार नारे के साथ मुस्लिम क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में भाजपा प्रत्याशी के लिए मतदान करने की अपील की गई ओर भाजपा प्रत्याक्षी को विजय दिलाकर विधानसभा भेजने का आह्वान किया गया कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आजम खान, गढ़वाल संयोजक रईस खान प्रदेश मंत्री अंकुर जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मो०मुजस्सिम, महानगर मंत्री अकबर कुरेशी,जी एम एस मंडल अध्यक्ष शमशाद कुरेशी, महानगर सदस्य इस्राइल मालिक महानगर मीडिया नावेद अहमद एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments