13.4 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026


Homeउत्तराखंडअसहाय जन कल्याण सेवा समिति ने जरूरत मर्दों को स्वीटर बांटे
spot_img

असहाय जन कल्याण सेवा समिति ने जरूरत मर्दों को स्वीटर बांटे

असहाय जन कल्याण सेवा समिति द्वारा कड़कती ठंड से राहत देने हेतू गर्म ऊनी स्वीटर वितरित किए गए। संस्था की अध्यक्ष बलबीर नौटियाल ने बताया कि उनकी संस्था गरीब व्यक्तियों की सहायता हेतू समय-समय पर यथासंभव अनेकानेक प्रयास करती रहती है इसी परिपेक्ष्य मे हाल ही मे रीठा मण्डी मुस्लिम कालोनी मे त्रैमासिक ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण खादी ग्रामोद्योग के सहयोग से इस आशा से करवाया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात यह महिलाए अगर स्वयं का पार्रल खोलना चाहें तो खादी ग्रामोद्योग के प्रमाखणपत्र से इन्हें आसानी से लोन मिल सके।

समिति के उपाध्यक्ष सेवा सिंह मठारू ने कहा कि उनकी संस्था का एक मात्र ध्येय गरीबों के उत्थान मे उनकी मदद करना है।इस अवसर पर गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के जनरल सेकेट्ररी गुलजार सिंह, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, राजेन्द्र सिंह राजा राकेश सिंह, जोगेंद्र सिंह, कु असमा,रणवीर कौर,समिति की अध्यक्ष बलबीर नौटियाल उपाध्यक्ष सेवा सिंह मठारू उपस्थित थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments