गोरखपुर। गोरखपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला। कहा कि पहले की सरकारों में रेप करने वालों को कहा जाता था, युवा हैं गलती हो गई अब महिलाएं सिर उठा कर बेखौफ चल रहीं। जितेंद्र सिंह भाजपा चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह भी मौजूद रहे। जितेंद्र सिंह ने कहा कि गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का चुनावी क्षेत्र है। यहां का वातावरण देख, ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है बस गोरखपुर के मतदाताओं से अनुरोध है कि पिछले पांच वर्षों में गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के दृश्य की तुलना 2017 से पहले के पांच साल से जरूर करें। उस समय की समाजवादी सरकार माफिया और गुंडा सरकार के नाम से वे चर्चित थी। सबसे अधिक शर्मनाक बात तो यह है कि कहा जाता था कि बहु बेटियों की खिल्ली उड़ाने वाली सरकार है। इन्हीं की पार्टी के एक नेता ने रेप के मामले में कहा था कि लड़के हैं, लड़कों से गलतियां हो जाती हैं। इसे नजर अंदाज करना चाहिए आज यूपी में महिलाएं सिर उठाकर बेखौफ चल रही हैं महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए हर मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। गोरखपुर की दशकों की मांग खाद्य कारखाना,एम्स से लेकर कुशीनगर एयरपोर्ट तक का शुरू होना योगी और मोदी जी के कुशल नेतृत्व की ही देन है। हमारी सरकार की मंशा है कि जिस चीज की जहां मांग हो,वो वहां पहुंचे। हर वर्ग का विकास हो और हर वर्ग में खुशहाली आए, यही हमारा लक्ष्य है केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी स्तर पर कुछ निर्णय लिए गए हैं। उसके मुताबिक जो योजनाएं गोरखपुर और उत्तर प्रदेश में लागू की गई थी, वो तो निरंतर चलती ही रहेंगी। इसके साथ ही कई अन्य तमाम योजनाओं को लाकर गोरखपुर को विश्व फलक पर चमकाने की पूरी कोशिश की जाएगी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज स्थापित किया है। हम गंभीरता से विचार करें तो हमें यह बदलाव स्वंय दिख जाएगा। आज उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के समक्ष सही विकल्प है तो वह है भारतीय जनता पार्टी। जिस गति से उत्तर प्रदेश में विकास की गाड़ी दौड़ रही है, उसके लिए जरूरत है कि हम सब मिलकर योगी आदित्यनाथ को और मजबूत बनाएं।



