21.8 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडघर से ही गीले एवं सूखे कूड़े को पृथक पर बनाएं एक...
spot_img

घर से ही गीले एवं सूखे कूड़े को पृथक पर बनाएं एक स्वच्छ एवं सुंदर दून : मेयर सुनील उनियाल गामा

वार्ड संख्या 94 में सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा गीले एवं सूखे कूड़े के प्रति नागरिक जागरूकता कार्यशाला का मेयर सुनील उनियाल गामा ने शुभारंभ कर उपस्थित जनता को संबोधित किया।

 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के क्रम में गीले एवं सूखे कूड़े के उचित निस्तारण का भी अहम योगदान है। जहां एक तरफ गीला कूड़ा नागरिकों द्वारा खाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है वहीं दूसरी तरफ सूखे कूड़े को अलग से निस्तारित कर रिसाइकिल किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में मेयर सुनील उनियाल जामा ने कहा कि नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के प्रति गंभीरता पूर्वक कार्य कर रहा है। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में ओवरआल 7500 पॉइंट्स सम्मिलित होंगे, जिसके अंतर्गत विभिन्न कैटेगरी निहित है। प्रत्येक कैटेगरी पर पूरा फोकस कर नगर निगम कार्य कर रहा है जिससे कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में देहरादून नगर निगम टॉप 50 स्थानों में अपना स्थान सुनिश्चित कर सके। इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हम सभी अपने घरों में ही गिले एवं सूखे कूड़े को पृथक कर कूड़े वाले वाहन को दें, जिसमें की गीले कूड़े को खाद के रूप में घर की क्यारियों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मात्र पर्यावरण का दुश्मन नहीं बल्कि मानव जीवन के लिए भी हानिकारक है। नगर निगम ने सदैव ही विभिन्न सामाजिक जन जागरण कार्यकर्मों के माध्यम से प्लास्टिक के विरुद्ध देहरादून की जनता को जागरूक किया है। कोरोना काल में प्लास्टिक का उपयोग फिर से बड़ा है, जिसे हम सबको मिलकर फिर से कम करना होगा।

 

इसी क्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विशिष्ट वार्डों को निगम से वार्ड के विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि दिए जाने की घोषणा भी की है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में सबसे स्वच्छ वार्ड का स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड को 25 लाख, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड को 15 लाख, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 10 लाख की अतिरिक्त विकास राशि प्रदान की जायेगी।

 

आज इस अवसर पर कार्यशाला में उपस्थित स्थानीय नागरिकों को मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा कपड़े के थैले भी वितरित किए गए।

 

इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक रोहिल्ला, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सिंह, नगर निगम, स्वच्छता सर्वेक्षण ब्रांड एंबेसडर अनूप नौटियाल, सूर्य प्रकाश फरासी एवं समेत क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments