13.1 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंडनहीं रहे वयोवृद्ध माकपा नेता कामरेड कंसवाल ,पार्टी ने उनके सम्मान में...
spot_img

नहीं रहे वयोवृद्ध माकपा नेता कामरेड कंसवाल ,पार्टी ने उनके सम्मान में झण्डा झुकाया

देहरादून 23 फरवरी022,

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बरिष्ठ नेता ,साहित्यकार कामरेड बच्चीराम कौंसवाल अब हमारे बीच में नहीं रहे ।उन्होंने देहरादून माजरी मोकमपुर स्थित आवास में आज इस दुनिया को अलविदा कहा, वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे ।उन्होंने उत्तर प्रदेश के दौरान शिक्षक नेता के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत की तथा शिक्षा की बेहतरी तथा शिक्षकों के अधिकारों के लिए लड़ते -लड़ते शिक्षक पद छोड़कर वे पूर्णकालिक तौर पर शिक्षा एवं शिक्षकों की बेहतरी के लिए संघर्ष करते रहे .उन्होंने एमएलसी का चुनाव भी लड़ा कुछ ही मतों से पिछड़े ,1980 के दशक से पूर्व बिजनौर में कम्युनिस्टों के सम्पर्क में आये तथा बाद को बर्षों तक अपने गृह जनपद टिहरी जिले के वे सीपीएम के जिलासचिव ,उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी सदस्य के बाद उत्तराखंड बनने के बाद पार्टी राज्य सचिव मण्डल के सदस्य भी रहे तथा किसान सभा के राज्य अध्यक्ष बनें ।,वे लेखनी के धनी थे तथा अपने लेखोँ के माध्यम से समाज की सेवा करते रहे तथा पत्रकार उमेश डोभाल हत्याकांड के खिलाफ हुऐ संघर्ष में उनकी अंग्रणी भूमिका रही अपनी जान की परवाह किये उन्होंने माफियाओं को सलाखों तक पहुंचाया ,टिहरी बांध विस्थापतों के हकों के लिए उनका संघर्ष तथा योगदान सदैव याद किया जाऐगा ।वे एक कम्युनिस्ट के रूप में जीवन के अन्तिम क्षणों तक जनमुद्दों के लिए संघर्षरत रहे ।दिसंबर माह में पार्टी के 7वें राज्य सम्मेलन मे कामरेड सीताराम येचुरी राष्ट्रीय महासचिव सीपीएम ने उनके अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए उनको साल पहनाकर सम्मानित किया था।

उनके निधन ने न केवल हमारी पार्टी ने अपितु समाज ने एक बेहतरीन इन्सान खो दिया है ।उनकी कमी हमेंशा बनी रहेगी ,सीपीएम उनके निधन पर दुख प्रकट करती तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती ।उनके निधन पर सीपीएम राज्य सचिव राजेन्द्र नेगी ,पूर्व राज्य सचिव कामरेड विजय रावत ,कामरेड सुरेंद्र सिंह सजवाण ,इन्दुनौडियाल ,गंगाधर नौटियाल ,राजेंद्र पुरोहित ,शिवप्रसाद देवली ,कमरूद्दीन ,अनन्त आकाश ,लेखराज,माला गुरूंग ,विजय भट्ट ,नितिन मलेठा ,हिमांशु चौहान ,भगवन्तसिंह पयाल ,विनोद कुमार ,इन्देश नौटियाल ,वैदान्त ,सतीश धौलाखण्डी शैलेंद्र आदि साथियों ने दुख प्रकट किया ,उनकी अन्तेष्टि कल होगी ।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments