विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल व हनुमत सेवा समिति प्राचीन हनुमान मंदिर घंटाघर के तत्वाधान में राजपुर रोड विधानसभा से खजान दास के विजयी होने पर आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाले गए विजयी जुलूस का भव्य स्वागत पलटन बाजार में किया गया
जिसमें हनुमान मंदिर से हनुमान मंत्रों से अभिमंत्रित चुनरिया सबको उड़ाई गई और हिंदू मान बिंदुओं का विचारकर ही वह आगे बढ़े ऐसी कामना के साथ 51 किलो पुष्पों की वर्षा जल मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया
कार्यक्रम में समिति संरक्षक पंडित उदय शंकर भट्ट,समिति अध्यक्ष संदीप वाधवा, व्यवस्था प्रमुख मनोज जुनेजा, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता ,सुरेश गुप्ता,बजरंग दल प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा, विहिप कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गुप्ता,महानगर सत्संग प्रमुख प्रभात वर्मा, सेवा प्रमुख हरीश कोहली,आशीष बलूनी मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, सुमित वाधवा,सतीश कुमार मनोज तोमर,अनुराग मल्होत्रा, विश्व विजय मिश्रा,व अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे



