10.5 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026


Homeउत्तराखंडकैम्प कार्यालय पर किया गया नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत।
spot_img

कैम्प कार्यालय पर किया गया नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत।

निवर्तमान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर आतिशबाजी कर धामी को दोबारा राज्य की कमान मिलने पर जश्न मनाया।

केन्द्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर उत्तराखण्ड पधारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मीनाक्षी लेखी को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर विदा कर लौट रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं निवर्तमान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व की आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य में विकास की नई इबादत लिखी जाऐगी।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, वीर सिंह, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, सत्येन्द्र नाथ, मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरूंग, बादल प्रकाश, अनुज रोहिला आदि उपस्थित रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments