25.1 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


Homeउत्तराखंडहमारी पहचान रंगमंच के कलाकारों द्वारा कुमाऊनी खड़ी होली की रंगारंग प्रस्तुती...
spot_img

हमारी पहचान रंगमंच के कलाकारों द्वारा कुमाऊनी खड़ी होली की रंगारंग प्रस्तुती दी

हुड़के की थाप, ढोल दमाऊ के साथ मशकवीन की तान के साथ पारंपरिक वेशभूषा में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में हमारी पहचान रंगमंच के कलाकारों द्वारा कुमाऊनी खड़ी होली की रंगारंग प्रस्तुती दी गई। होल्यारों ने शिव के मन माही बसे काशी……. अम्बे के भवन विराजे होली…… जैसी सुमधुर होलियोंं का सुमधुर गायन किया और नृत्य किया, टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर मंदिर के पुजारी भरत गिरि महाराज को भी होली की बधाई दी,मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने होल्यारो को पटके पहनाकर और परस्पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और गुड़ खिलाकर सम्मान और स्वागत किया, आलू के गुटके और पहाड़ी चटनी का प्रसाद बाटा गया इस अवसर पर डा0 मथुरा दत्त जोशी, कैलाश पाठक, बबिता साह लोहनी, भगवती जोशी, पुष्पा बिष्ट,पुष्पा बिष्ट, कांता बिष्ट, मदन जोशी, शेर सिंह बिष्ट, गणेश कांडपाल, आचार्य खीमानंद भट्ट, कैलाश चन्द्र पांडे, विनोद कांडपाल आदि उपस्थित थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments