12.1 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडबड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
spot_img

बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मसूरी। भाजपा मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं से वार्ता की व चुनाव प्रचार के बारे में जानकारी ली वहीं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना व चुनाव को लेकर कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रचार करें व जनता की समस्याओं को भी सुने।

भाजपा चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ता कार्य कर रहे है उससे लग रहा है कि मसूरी सीट भारी बहुमत से जीतेंगे। इस मौके पर उन्होने प्रचार में जा रहे कार्यकर्ताओं को सुझाव भी दिए। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पूरी विधानसभा में कार्यकर्ता चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन मसूरी के कार्यकर्ता सबसे अच्छा कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जिस क्षेत्र में प्रचार करने जायें उनके साथ उस क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, सभासद या प्रभावशाली व्यक्ति को भी जरूर ले जाय। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश नेतृत्व भी इस बात से आश्वत है कि मसूरी में किसी बड़े नेता की जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी कोशिश होगी कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए किसी बड़े राष्ट्रीय स्तर के नेता को बुलाया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मसूरी विधानसभा में समाज का हर वर्ग उनसे जुड़ रहा है तथा भाजपा के साथ खड़ा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के क्षेत्र के नेता बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अमित भटट, सतीश ढौडियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, अनीता सक्सेना, मनोज रेंगवाल, अनीता पुंडीर, पुष्पा पुंडीर, अभिलाष, सपना शर्मा, अनिल गोदियाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

चुनाव कार्यालय में छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों, युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें मंत्री गणेश जोशी ने माला पहना व पार्टी का पटटा देकर सम्मानित किया। भाजपा में शामिल होने आये लोग नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल में आये व उसके बाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments