10.7 C
Dehradun
Saturday, January 24, 2026


Homeउत्तराखंडनगर आयुक्त नगर निगम देहरादून के कार्यालय में सफाई कर्मियों की समस्याओं...
spot_img

नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून के कार्यालय में सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान संबंधित ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी एवं प्रशासक नगर निगम देहरादून नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून के कार्यालय में सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम देहरादून में विगत 5 वर्षों से पार्षद समिति के अंतर्गत कार्य कर रहे कर्मचारियों का वेतन निगम की कंपनी के माध्यम से दिए जाने का कड़ा विरोध किया, संगठन ने मांग की है की पुरानी समिति की बातें पार्षद समिति सफाई कर्मियों को भी सीधे नगर निगम से वेतन उनके खातों में दिया जाए इसमें कंपनियां या ठेकेदारी प्रथा लागू न की जाए, वार्ड 75 में लगभग डेढ़ माह तक नगर निगम के अधिकारियों द्वारा 12 कर्मचारियों से काम कराया गया जिनका वेतन अभी तक नहीं दिया गया है उनको तत्काल वेतन दिया जाए तथा भविष्य में कर्मचारी रखे जाने पर उनको समायोजित किया जाए, वर्षों से कार्य करने वाले मोहल्ला स्वच्छता समिति सफाई कर्मियों, नाला गैंग रात्रि कालीन एवं आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए, सफाई कार्यालय में ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए, सफाई कर्मियों को आवास अथवा जमीन उपलब्ध कराई जाए, सफाई कर्मियों को बीमा उपलब्ध कराया जाए जो कांग्रेस शासन काल से 2014 से बंद है। सातवें वेतन आयोग के अनुसार उत्तराखंड की निकायों के कर्मचारियों को ग्रेच्युटी बढ़कर 20 लाख की जाए, सफाई कर्मियों के 1 लाख तक के ऋण माफ किए जाएं, नगर निगम देहरादून द्वारा अनुबंधित डोर टू डोर कंपनी से हटाए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाए, सभी निकायों में सफाई कर्मचारियों को वेतन भत्ते पेंशन ग्रेच्युटी समय से दी जाए, राज्य के सभी अस्पतालों, विधानसभा सचिवालय शिक्षा विभाग थाना आदि सभी विभागों में सफाई कर्मियों को कम से कम 15000 रुपए वेतन लागू किया जाए, कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए तथा सफाई कर्मियों की मांगों के अनुसार स्थाई नई भर्ती की जाए आदि मांगे पुरजोर तरीके से रखी गई।
जिलाधिकारी महोदया एवं नगर आयुक्त द्वारा आश्वासन दिया गया कि उन्होंने सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया है तथा सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
ज्ञापन देने वालों में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना, राजेंद्र केसला प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल घाघट, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र मोहन केसला राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश राजोरिया राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद नहर प्रदेश महामंत्री अज्जू भाई प्रदेश सचिव संजू भाई कुलवंतसुद जिला अध्यक्ष हरीश सिसोदिया प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार महानगर अध्यक्ष संयम कुमार महानगर महामंत्री श्रीमती अनिका छेत्री, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती निशा ढीगिया, अशोक कुमार, अमन कुमार महानगर महामंत्री विनोद गोदियाल प्रधान सुखबीर प्रदेश सचिव गौरव करण घाघट, संदीप संजय कुमार विक्रम सिंह प्रदेश सचिव महेश कुमार, राजेंद्र कुमार सतीश कुमार आजाद प्रदेश सचिव आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments