24.9 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


Homeउत्तराखंडजनपद रुद्रप्रयाग–तिलवाड़ा के पास एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।
spot_img

जनपद रुद्रप्रयाग–तिलवाड़ा के पास एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

आज दिनांक 05 जुलाई 2024 को सूचना प्राप्त हुई कि तिलवाड़ा के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थलों के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें 05 लोग सवार थे जिनमें से 02 लोगों की मौके पर मृत्यु हो चुकी थी व बाकी 03 घायल लोगों को स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकाल कर उचित उपचार है तो एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया व बाकी 02 लोगों के शवो को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments