13.1 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


Homeउत्तराखंडBig Breaking:उत्तरकाशी - स्याना चट्टी के पास हुआ हादसा, SDRF उत्तराखण्ड पुलिस...
spot_img

Big Breaking:उत्तरकाशी – स्याना चट्टी के पास हुआ हादसा, SDRF उत्तराखण्ड पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल।

पुलिस चौकी स्याना चट्टी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि स्याना चट्टी के पास एक बाइक खाई में गिर गई है।

त्वरित रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के पोस्ट बड़कोट से मुख्य आरक्षी संजय नेगी के नेतृत्व में रवाना हुई।

 

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन जो कि एक बाइक थी ,में 03 युवक सवार थे, जो स्यानी चट्टी के समीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमे से दो लोगों को हल्की – फुल्की चोटें आई हैं व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त युवक आयुष रमोला पुत्र श्री रामचंद्र उम्र 27 निवासी रुड़की हरिद्वार को अपने वाहन के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया।

 

एसडीआरएफ टीम में मुख्य आरक्षी संजय नेगी के नेतृत्व में आरक्षी राजेश कुमार, सहदेव राणा, सुनील, रूसतम सिंह, वेदप्रकाश, वीरेंद्र बिष्ट, पैरामेडिक्स आशीष भंडारी व चालक आशीष शामिल रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments