31.3 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


Homeउत्तराखंडभाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने भी किया प्रधानमंत्री मोदी के कदमों...
spot_img

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने भी किया प्रधानमंत्री मोदी के कदमों का समर्थन

जीएसटी दरों में कटौती से बढ़ेगा व्यापार, सुधरेगी आमजन की अर्थव्यवस्था : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
झंडा बाजार में व्यापारियों से मिले, जनजागरूकता स्टिकर लगाए, स्वदेशी को अपनाने का दिया संदेश

देहरादून, 26 सितंबर 2025।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने आज देहरादून के झंडा बाजार क्षेत्र में जीएसटी की नई दरों को लेकर आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से मुलाकात कर घटाई गई जीएसटी दरों से हो रहे लाभ के बारे में सीधा फीडबैक लिया और जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों का नया दौर शुरू हुआ है। जीएसटी दरों में की गई कटौती न सिर्फ व्यापार को गति देगी बल्कि आमजन की खर्च करने की क्षमता को भी मजबूत करेगी। यह एक ऐतिहासिक कदम है जिससे सभी वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

उन्होंने स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी गति मिलेगी।

व्यापारियों को दिए गुलाब, लगाए जनजागरूकता स्टिकर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी जनजागरूकता स्टिकर लगाए और व्यापारियों को गुलाब भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे आम जनता को नई दरों के बारे में अधिक से अधिक सूचित व जागरूक करें।

महानगर अध्यक्ष का भी आह्वान

भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल ने भी सभी व्यापारियों और आम नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस क्रांतिकारी कदम को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है, जिसमें स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर देश की आत्मनिर्भरता को बल देना होगा।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ढिल्लों, महानगर मीडिया प्रभारी अक्षत जैन, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। क्षेत्रीय व्यापारियों ने भी इस जन-जागरूकता अभियान का गर्मजोशी से स्वागत किया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments