24.8 C
Dehradun
Tuesday, February 24, 2026


Homeउत्तराखंडबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने...
spot_img

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

रायवाला में आयोजित सैनिक संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पहुंचने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद थे
सैनिक संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी द्वारा सैनिकों के साथ संवाद स्थापित किया जाना है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि के साथ साथ सैनिकों की भूमि भी है एवं प्रदेश के लगभग प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति सेना में अपनी सेवा दे रहा है।श्री अग्रवाल ने कहा कि सरहद पर सेना के अटूट साहस एवं वीरता के दम पर ही हम आजादी से जी सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा देश की सेवा करने वाले सैनिकों एवं उनके योगदान को सम्मानित किया जाना है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments