16.4 C
Dehradun
Tuesday, February 17, 2026


Homeउत्तराखंडमसूरी टनल के निर्माण कार्य को प्रारम्भ करने को लेकर केन्द्रीय मंत्री...
spot_img

मसूरी टनल के निर्माण कार्य को प्रारम्भ करने को लेकर केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिले काबीना मंत्री गणेश जोशी

प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर मसूरी टनल के निर्माण कार्य का दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में शिलान्यास करने का अनुरोध किया।

जोशी ने केन्द्रीय मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि मसूरी हेतु 700 करोड़ की लागत से बनने वाली तकरीबन 2.74 किलोमीटर लम्बी टनल की स्वीकृति प्रदान करन से मसूरी नगर तथा उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन विकास संभावनाओं एवं तद्जनित रोजगार अवसरों को बढ़ाने हेतु यह टनल मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने मसूरी नगर को दिया गया यह अमूल्य उपहार न सिर्फ मसूरी नगर बल्कि उत्तरकाशी जनपद के निवासियों के लिए भी नई सम्भावनाओं के द्वार खोलेगा।

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने टनल के दिसम्बर माह में शिलान्यास किये जाने के लिए काबीना मंत्री को आश्वस्त किया और इस हेतु तैयारियां करने के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments