14.1 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026


Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने रवाना की बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस।
spot_img

मुख्यमंत्री ने रवाना की बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस।

o *जनपद चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नियंत्रण में रहेगी एम्बुलेंस।*
o *श्रीनगर और बदरीनाथ के मध्य होगा संचालन।*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय में इपिराक माइनिंग इंडिया लि. द्वारा सीएसआर के तहत प्रदान की गई बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनपद चमोली के लिये रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एम्बुलेंस चारधाम यात्रा के दौरान लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार होगी। उन्होंने इस प्रकार के जन सेवा के कार्यों में सहयोगी की सराहना की। इस सम्बन्ध में आयुक्त गढ़वाल श्री रविनाथ रमन ने बताया कि यह एम्बुलेंस इपिराक माइनिंग इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत उपलब्ध करायी गई है। वर्तमान में इपिराक द्वारा ऋषिकेश -कर्णप्रयाग रेल लाइन के अंतर्गत अंडरग्राउंड टनल के निर्माण में भागीदारी दी जा रही है। यह एम्बुलेंस सीएमओ चमोली के नियंत्रण में रहेगी तथा बदरीनाथ से श्रीनगर के मध्य संचालित होगी।
इस अवसर पर बी.एस. नेगी के साथ ही कम्पनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments