20.2 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026


Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री खट्टर का पुतला फूंका
spot_img

मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला फूंका

सीटू से सम्बद्ध आंगनबाड़ी कार्यकत्री /सेविका कर्मचारी यूनियन , उत्तराखंड आशा कार्यकत्री यूनियन तथा अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने मिलकर हरियाणा सरकार द्वारा आंदोलनरत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, हेल्परों की न्यायोचित मांगों को पूरा करने व आंदोलनरत कर्मियों से वार्ता न करना हरियाणा सरकार की हटधर्मिता को प्रदर्शित करता है जिसेके खिलाफ आज पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत राजपुर रोड स्थित सीटू कार्यालय से गांधी पार्क तक जलूस निकाल कर प्रदर्शन किया व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका ।

इस अवसर पर सीटू महामंत्री लेखराज ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार ने आंगनवाडी कार्यकर्ताओ पर लाठी चार्ज कर उनपर मुकद्दमे कायम किये है जो कि दमनात्मक कार्यवाही है इससे श्रमिको के जनतांत्रिक अधिकारों पर हमला है ।

इस अवसर पर महिला समिति की प्रांतीय उपाध्यक्ष इंदु नौढियाल ने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार महिला विरोधी तो है ही वही मजदूर विरोधी सरकार है उन्होंने कहा कि वे ओर उनका संगठन इसको कतई बरदास्त नही करेगा व महिला उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा । इस अवसर पर आंगनवाड़ी की प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष जानकी चौहान ने खट्टर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका संगठन हरियाणा की आंदोलनरत आंगनवाडी के साथ एकजुट प्रदर्शित करते है और खट्टर सरकार से मांग करते है कि वे उनकी मांगे शीघ्र पूरा करे और उनपर लगाए गए मुकदमे वापस लें ।इस अवसर पर उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने कहा कि उनकी यूनियन आंदोलित आंगनवाड़ी कर्मचारियों के साथ है और खट्टर सरकार का विरोध किया जाएगा ।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी की प्रांतीय महामंत्री चित्रकला ने कहा कि कट्टर सरकार का पुरजोर बिरोध किया जाएगा तथा दमन कतई बर्दाश्त नही किया जा सकता है ।

इस अवसर पर राजेन्द्र पुरोहित , रजनी गुलेरिया , नुरेशा अंसारी , लक्षमी पंत , बिंदा मिश्र , सुनीता चौहान , भगवंत पयाल , रविन्द्र नौढियाल , ताजबर सिंह रावत , सुरेसी , सीता रावत , सीमा अंसारी , शबनम , आशा रावत , आदी उपस्थित थे ।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments