16.4 C
Dehradun
Friday, February 27, 2026


Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया
spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप की 07 प्रजातियों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि उद्यान नर्सरी, राजकीय उद्यान सर्किट हाउस देहरादून में भी इसका रोपण किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जो किसान पुष्प उत्पादन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें ट्यूलिप उत्पादन की जानकारी दी जाय। मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी अधिकारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप के उत्पादन के संबंध में जानकारी ली ।

मुख्यमंत्री आवास परिसर में रोपण के लिए ट्यूलिप बल्ब राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से. नि.) गुरमीत सिंह द्वारा उपलब्ध कराये गये। इसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments