31.3 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो प्रमुख...
spot_img

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो प्रमुख श्री राकेश खंडूडी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला के उत्तराखण्ड राज्य ब्यूरो प्रमुख राकेश खंडूड़ी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राकेश खंडूड़ी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सरलता, निष्पक्षता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

वहीं, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी राकेश खंडूड़ी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments