चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड द्वारा मुख्यमंत्री से अपनी मांगों के संबंध में वार्ता हेतु समय मांगा गया था मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य मंत्री आवास में 6,30 बजे का समय दिया गया और मुख्यमंत्री को पेड़ भेंट कर उनको जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और कर्मचारियों की मांगों के संबंध में अवगत कराया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत प्रदेश उपाध्यक्ष नेलसन कुमार अरोड़ा प्रदेश संगठन सचिव विपिन नेगी जिला मंत्री देहरादून त्रिभुवंन पाल का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला और अपनी पीड़ा से अवगत कराया कहा किचतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अग्रिम पंक्ति में कोरोना वारियर ने अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना रोगियों की सेवा की किन्तु स्वास्थ्य विभाग ने समस्त संवर्ग की पदोन्नति कर दी किन्तु सबसे छोटे संवर्ग की पदोन्नति आज तक नही हुई है और कर्मचारियोंउद्यान विभाग के माली की भांति टेक्निकल भी नहीं किया गया, नर्सेस की भांति मरीजो के संपर्क में रहने के लिए पोष्टिक आहार भत्ता दिया जाता है पर जो कर्मचारी सबसे ज्यादा संपर्क में रहता है उनको पोस्टिक आहार भत्ता नही दिया जा रहा है, पुलिस के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भांति एक माह का मानदेय दिया जाना, जोखिम भत्ता दिया जाना न्याय संगत होगा, मुख्यमंत्री के द्वारा सकारात्मक रुख रहा कर्मचारियों को अब आस बंध गई है कि जल्द ही कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण होगा।



