10.8 C
Dehradun
Saturday, January 24, 2026


Homeउत्तराखंडCM पुष्कर धामी रिकॉर्ड 55025 मतों से जीते, सभी प्रत्याशियों की जमानत...
spot_img

CM पुष्कर धामी रिकॉर्ड 55025 मतों से जीते, सभी प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त

देहरादून। चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड 55 हजार से ज्यादा मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की। सीएम की जीत अब तक राज्य में हुए चुनाव में सबसे बड़ी जीत है। मुख्यमंत्री ने इस जीत के लिए चंपावत के लोगों का आभार जताया है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को कहीं आसपास भी नहीं फटकने दिया। जबकि कांग्रेस समेत अन्य प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए। धामी ने कुल 55,025 मतों से जीत हासिल की। बता दें कि आम चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। उन्हे कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने शिकस्त दी थी। दोबारा से मुख्यमंत्री बनकर आए धामी ने अपने लिए चंपावत विधानसभा सीट चुनी और उनके लिए विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दिया। 31 मई को मतदान हुआ जबकि आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। धामी ने शुरुआती दौर में ही बढ़त बनाते हुए इस सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल की। धामी ने इस जीत का श्रेय चंपावत जिले के मतदाताओं को दिया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments