13 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026


Homeउत्तराखंडमसूरी से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने सालावाला में किया जनसम्पर्क
spot_img

मसूरी से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने सालावाला में किया जनसम्पर्क

मसूरी विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापलीं ने देहरादून के सालावाला में घर घर जाकर जनसम्पर्क किया ।उन्होंने जनसम्पर्क के दौरान लोगों को आश्वत किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर लोगों को महंगाई से निजात दिलाएँगे ,गैस का मूल्य पाँच सौ से ऊपर नही जाने देंगे,युवाओं को रोज़गार के अवसर देंगे ,एक वर्ष के अंदर सभी रिक्त पदों में नियुक्तियाँ करेंगे ,चालीस हज़ार रुपय प्रति वर्ष हर गरीब परिवार को देंगे। जनता जनार्दन में भी चुनाव के प्रति भारी उत्साह दिखा। उनके साथ इस अवसर पर महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ,कमलेश रमण ,मीना बिस्ट रेखा धिंगरा, जिग्नेश, कमला थापा, नीना रावत, सर्वेश, पुनीत दत्त आदि लोग उपस्थित रहे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments