21.8 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


Homeउत्तराखंडपार्षद रमेश कुमार मंगू एवं पूर्व प्रधान कुसुम वर्मा ने महिला सम्मान...
spot_img

पार्षद रमेश कुमार मंगू एवं पूर्व प्रधान कुसुम वर्मा ने महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवशाली अवसर पर प्रदेश सचिव एवं पार्षद रमेश कुमार मंगू एवं पूर्व प्रधान कुसुम वर्मा ने महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा जी और जिला उद्योग केंद्र की एजीएम कौशल्या बंधु जी ने समारोह का शुभारंभ कर सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

आज के सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने सर्वप्रथम निगम की स्वच्छता प्रहरीयो को सम्मानित किया, जिसके बाद छेत्र की गणमान्य बुजुर्ग महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर लालचन्द शर्मा ने कहा कि आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

 

इस मौके पर पार्षद रमेश कुमार मंगू ने समस्त नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। हर साल दुनिया भर में यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments