21.1 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


Homeउत्तराखंडब्रहमपुरी, ब्लॉक रायपुर देहरादून में भारी बारिश से घरों में घुसा मलबा,...
spot_img

ब्रहमपुरी, ब्लॉक रायपुर देहरादून में भारी बारिश से घरों में घुसा मलबा, SDRF जुटी रेस्क्यू कार्य में।

आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा समय 19:36 बजे SDRF को सूचित किया गया कि ग्राम ब्रम्हपुरी मौजा मरोठा, ब्लॉक रायपुर, देहरादून में भारी बारिश से दो मकानों के ऊपर मलबा आ गया है जिसमें एक महिला व एक गाय के दबे होने की संभावना है जिसकी सर्चिंग व रेस्क्यू हेतु SDRF की आवश्यकता है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से इंस्पेक्टर श्री अनिरुद्ध भंडारी के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।https://youtu.be/-J0wHovvCzA

देर रात्रि SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर गहन सर्चिंग के दौरान संसाधनों की सहायता से मलवे को हटाकर महिला व कुछ मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

आज प्रातः पुनः SDRF रेस्क्यू टीम उक्त घटनास्थल पर पहुँचकर मलबे को हटाकर राहत व बचाव कार्य कर रही है।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Most Popular

Recent Comments